Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अभिहित अधिकारी सह एसीएमओ एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता का किया जांच, जांच हेतु लिए सैंपल

Follow

Published on: 08-01-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। शहरी क्षेत्र स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच को लेकर नियमित अंतराल में जांच अभियान चलाया जाता रहा है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जोगेश्वर प्रसाद एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन ने मेसर्स हावड़ा बेकरी, धतकीडीह में बेकरी यूनिट का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना बेसन काजू, बादाम नानखटिया और टोस्ट का संग्रहण किया जिसे जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजा जाएगा।

खाद्य पदार्थों में यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि समस्त करवाई की जाएगी। मौके पर बेकरी संचालक को एफ.एस.एस.ए.आई के मानक के अनुरूप साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बिना एफएसएसएआई लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन के खाद्य प्रतिष्ठान का संचालन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मिष्ठान बिक्री करने वाले दुकानदारों को अपने डिस्प्ले में मिठाई के विनिर्माण तिथि तथा अंतिम उपयोग की तिथि अंकित करना आवश्यक है, खुदरा एवं थोक खाद्य सामग्री बिक्री करने वाले दुकानदारों को एक्सपायर्ड या सड़े-गले खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने की सलाह दी है।

बताया कि खाद्य प्रतिष्ठानों के किचन की दीवारों में पपड़ी, मकड़ी का जाला तथा फूफंदी लगी नहीं रहनी चाहिए। उक्त बिन्दुओं में कमी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों के प्रमुख स्थानों पर एफएसएसएआई लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन की प्रति चिपकाने का भी निर्देश दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel