Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दागदार चेहरा, सांवला रंग और छोटा कद होने के बावजूद, टैलेंट के बल पर हासिल किया बड़ा मुकाम

Follow

Published on: 18-10-2024

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने टीवी शो ‘द अनुपम खेर शो’ में एक मजेदार किस्सा सुनाया था। अनुपम खेर बताते हैं कि शबाना आजमी ने जब ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह की तस्वीरें देखीं तो उन्होंने कहा ‘2 इतने बदसूरत आदमी कैसे एक्टर बनने की हिम्मत कर सकते हैं।’ इस शो में ओम पुरी भी मौजूद थे और ये सुनकर जोर-जोर से हंसने लगे। दागदार चेहरा, सांवला रंग और छोटा कद भी ओम पुरी की प्रतिभा को नीचे नहीं धकेल पाया। अपने टैलेंट के दम पर फर्श से उठे और अर्श तक पहुंचे। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने टैलेंट से एक खास मुकाम हासिल किया। आज ओम पुरी हमारे बीच होते तो 75वां जन्मदिन मना रहे होते। 6 जनवरी 2017 को ओम पुरी का मुंबई में निधन हो गया था। ओम पुरी एक्टिंग का ऐसा खजाना थे जिसने हॉलीवुड डायरेक्टर्स तक को अपनी प्रतिभा से चौंकाया है।

 

ओम पुरी ने अपने साल 1976 में आई फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ओम पुरी ने अपने करियर में 325 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। ओम पुरी अपनी खास अंदाज में की गई एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। फिल्मों और एक्टिंग के प्रति इतना जुनून था कि इस फिल्म के लिए ओम पुरी ने अपना मेहताना ‘मूंगफली’ के रूप में लिया था. साल 1973 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई करने के बाद ओम पुरी मुंबई आ गए। यहां फिल्मी गलियारों में ऐड़ियां रगड़ने लगे। इसके बाद लगातार फिल्मों में काम किया।

कमर्शियल के साथ की कलात्मक फिल्में

ओम पुरी बॉलीवुड सिनेमा के ऐसे एक्टर थे, जो हर तरह के किरदारों में जान फूंकने की दम रखते थे। कॉमेडी से लेकर सीरियस तक सभी तरह के किरदारों में ओम पुरी ने अपनी एक्टिंग की चमक बिखेरी है। ओम पुरी ने बॉलीवुड की 325 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। ओम पुरी ने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इरफान खान से पहले भी ओम पुरी को हॉलीवुड डायरेक्टर्स तलाशा करते थे। ईस्ट इज ईस्ट, द हंड्रेड फुट जर्नी, वुल्फ और लक्ष्य जैसी फिल्मों में कमाल कर चुके ओम पुरी की बर्थएनिवर्सरी के दिन उनके फैन्स ने उन्हें याद किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके किरदारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel