Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एसडीओ धालभूम ने ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

Follow

Published on: 26-12-2024

-ऑब्जर्वेशन होम से जप्त हुए बीड़ी, गांजा, रस्सी, मोबाइल, अनुमंडल पदाधिकारी ने जताई नाराजगी, प्रबंधन को कार्यशैली में सुधार के दिए सख्त निर्देश

-बाल सुधार गृह में पाई गई बेहतर व्यवस्था, बच्चों को जानकारीपूर्ण, मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ने के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया गया।

मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह एवं सुदीप्त राज उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान ऑब्जर्वेशन होम का जांच किए जाने पर मोबाइल, बीड़ी, रस्सी, गांजा आदि जप्त होने पर अनुमंडलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ऑब्जर्वेशन होम प्रबंधन को कार्यशैली में सुधार लाने को लेकर सख्त निर्देश दिए।

इंट्री गेट पर भी गार्ड द्वारा बगैर पूछताछ के इंट्री देने पर उन्होने फटकार लगाई एवं बगैर इंट्री किए किसी को भी परिसर के अंदर नहीं जाने देने के निर्देश दिए । ऑब्जर्वेशन होम परिसर में साफ-सफाई की भी कमी पाई गई, मौके पर मौजूद शिक्षक को उन्होने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर रखरखाव व परिसर की नियमित साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया।

ऑब्जर्वेशन होम प्रबंधन की समस्याओं को भी सुना, उन्होने स्टाफ का कमी बताई जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया । वहीं जप्त सामानों की सूची बनाते हुए नष्ट करने का निर्देश दिया गया ।अनुमंडल पदाधिकारी ने बाल सुधार गृह में बच्चों से संवाद स्थापित कर सकारात्मक जीवन की दी प्रेरणा

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होने किचन, बच्चों के रूम, परिसर आदि का मुआवना किया। बाल सुधार गृह में 19 बच्चे एवं केयरटेकर मौजूद थे।

उपस्थिति रजिस्टर व स्टॉक आदि अपडेट पाया गया, वहीं उपलब्ध अन्य संसाधनों जैसे प्रोजेक्टर के बेहतर इस्तेमाल को लेकर निर्देशित किया गया। बच्चों से संवाद स्थापित कर अनुमंडल पदाधिकारी ने उन्हें जीवन में अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर प्रेरित किया ।

प्रबंधन को प्रोजेक्टर के माध्यम से अच्छी डॉक्यूमेंट्री, फिल्म, जानकारीपूर्ण वीडियो आदि दिखाने के निर्देश दिए जिससे उपलब्ध संसाधन का सही उपयोग हो एवं बच्चों के मन मस्तिष्क पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़े। उन्होने बच्चों की उचित निगरानी के साथ चीजों को व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel