Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने 68वीं ऑल इंडिया पुलिस डियुटी मीट 2024-25 में झारखण्ड पुलिस के गोल्ड एवं सिल्वर मेडल विजेताओं को किया सम्मानित

Follow

Published on: 21-02-2025

झारखंड। दिनांक-20.02.2025 को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने अपने कार्यालय कक्ष में 68वीं ऑल इंडिया पुलिस डियुटी मीट 2024-25 के झारखण्ड पुलिस के विजेताओं को सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि 68वीं ऑल इंडिया पुलिस डियुटी मीट 2024-25 प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक-10.02.2024 से 15.02.2024 तक झारखण्ड, राँची में किया गया था । जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 18 राज्य के प्रतिभागी एवं केन्द्र शासित प्रदेश के 02 राज्य के प्रतिभागी एवं देश के अर्द्ध सैनिक संगठन के कुल-08 टीमों ने भाग ली थी।

ऑल इंडिया पुलिस डियुटी मीट में झारखण्ड पुलिस को 01 गोल्ड एवं 04 सिल्वर कुल-05 मेडल प्राप्त हुआ, जिसमें 1. पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार कालिन्दी को फिंगर प्रिंट में गोल्ड मेडल 2. पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर को फिंगर प्रिंट में सिल्वर मेडल 3. पुलिस अवर निरीक्षक नविता कुमारी महतो को मेडिको लिगल में सिल्वर मेडल 4. सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बलेन्द्र कुमार को पुलिस पोट्रेट में सिल्वर मेडल एवं 5. सहायक पुलिस अवर निरीक्षक महेन्द्र महतो को (डॉग-एरिक) ट्रैकर में सिल्वर मेडल प्राप्त कर झारखण्ड पुलिस को गौरवान्वित किये।

इस उपलब्धि के उपरांत पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने सभी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के अतिरक्त श्री असीम विकांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, श्रीमती संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक,

अप०अनु०वि०, झारखण्ड एवं अपराध अनुसंधान विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel