Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय पर शिलापट्ट से छेडछाड के विरुद्ध प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा

Follow

Published on: 12-04-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक बन्ना गुप्ता के द्वारा नगर विकास, आवासविभाग एवं विधायक निधि मद से स्वीकृत एवं शिलान्यास पट नही लगाए जाने/हटाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए इस विषय पर न्यायिक जाँच करने का आवाज उठाया।

प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के नाम से लिखित मांग पत्र उपायुक्त के अनुपस्थिति में उप-विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम को मांग पत्र सौंपा।

उप-विकास आयुक्त ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से शिकायत को सुना तथा आश्वासन दिया कि इस विषय पर न्यायोचित कार्यवाई की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि निवर्तमान विधायक बन्ना गुप्ता ने नागरिक सुविधा, सड़क परिवहन व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण एवं शुद्धिकरण अन्तर्गत स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास किया था।

शिलान्यास योजनाओं का कार्य आरंभ होते ही आदर्श आचार संहिता के लागू हो जाने के कारण वर्णित कार्य अधुरे रह गये थे। वर्तमान में कार्यकारी ऐजेन्सी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, एवं मानगो नगर निगम द्वारा स्वीकृत योजनाओं के शिलान्यास हुए शिलापट्ट को नही लगाए जाने अथवा हटा दिए जाने जैसी अनुचित कार्य किया जा रहा है।

जब कि जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के निवर्तमान सह मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा उक्त कार्यों का कार्यकारी ऐजेन्सी द्वारा विधिवत शिलान्यास कराया गया था परन्तु वर्तमान में कार्यकारी ऐजेन्सी द्वारा वर्तमान विधायक के प्रभाव में आ कर प्रतिद्वंदी पूर्व विधायक के नाम के शिलापट्ट हटाए जाने की साजिश करने में संलिप्त है। जिससे स्थानीय निवासियों के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

कार्यकारी ऐजेन्सी अविलंब निवर्तमान विधायक सह मंत्री का शिलापट्ट कार्य स्थल पर अधिष्ठापित करने का दिशा-निर्देश जारी करे। अन्यथा स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस कार्यकर्तागण सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, के के शुक्ल, खगेनचन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, डाॅ परितोष सिंह, मनोज झा, संजय तिवारी, बिजय यादव, कमलेश कुमार पाण्डेय, अशोक सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, काल्टू चक्रवर्ती, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, शफीअहमद खान, ईश्वर सिंह मानगो प्रखण्ड अध्यक्ष, अजय मिश्र, बबन शुक्ल, जसवंत सिंह जस्सी, धर्मा राव साकची प्रखंड अध्यक्ष, अतुल गुता गोलमुरी प्रखण्ड अध्यक्ष, आशीष ठाकुर जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष, अपर्णा गुहा, रीता शर्मा चेयरमैन महिला सेवादल, मण्डल अध्यक्ष अख्तर, राजकिशोर प्रसाद, जे. पी. साहू, कैलाश रजक, राजा ओझा, गुलाम सरबर, अजय शर्मा, रंजीत झा, अमर कुमार मिश्र, मुन्ना मिश्र, उदय कुमार सिंह, गुड्डी देवी, रंजीत सिंह, राजगिरी यादव, सुशील घोष, धीरज कुमार, त्रिनाथ, इरसाद हैदर, निखिल कुमार, परवीन सेवादल सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

शिलान्यास की गई कार्य योजनाओं का सूची संलग्न है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel