Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी विसर्जन जुलूस के मद्देनजर नदी घाटों का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 05-04-2025

  • सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी पर्व संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

जमशेदपुर (झारखंड)। रामनवमी विसर्जन जुलूस के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, पहुंच पथ मरम्मतीकरण आदि का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा नदी घाटों का निरीक्षण कर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया गया ।

इस दौरान उन्होने स्वर्णरेखा घाट, पांडेय घाट, कपाली घाट, नया पुल घाट, ग्रीन पार्क घाट, विद्युत सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट, बड़ौदा घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कराये जा कार्यों के अलावा सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, गोताखोर की तैनाती, एंबुलेस के साथ मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

निरीक्षण के क्रम में विसर्जन घाट तक पहुंच पथ का मरम्मतीकरण कार्य को नगर निकाय पदाधिकारी एवं जुस्को प्रतिनिधि को आपसी समन्वय से करने का निर्देश दिया गया । विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर बैरिकेडिंग करने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, ससमय साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है, साथ ही विसर्जन घाट पर सभी सुरक्षा उपायों को मूर्त रूप दिया जाए । उन्होने सभी संबंधित पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण को लेकर क्षेत्र में भ्रमणशील रहने, आखांड़ा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर जुलूस को ससमय शुरू कराते हुए विसर्जन सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया ।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी विसर्जन जुलूस के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सभी नदी घाटों एवं प्रमुख चौक-चौराहों के अलावा जुलूस मार्ग में भी पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

उन्होने सभी अखाड़ा समिति से अपील किया कि ससमय विसर्जन जुलूस निकालें तथा सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें । जारी संयुक्त आदेश में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी को ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तैनात रह अपने दायित्वों के निर्वहन का भी निर्देश दिया गया है।

मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, डीटीओ श्री धनंजय, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री दीपक सहाय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव तथा संबंधित डीएसपी, थाना प्रभारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel