Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण को लेकर की बैठक

Follow

Published on: 24-12-2024

 

-एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, सिटी एसपी, माननीय सांसद एवं विधायकगण के प्रतिनिधि, शिक्षा विभागीय पदाधिकारी, विभिन्न शिक्षा संघ के प्रतिनिधि हुए शामिल

-मैट्रिक में 25380 एवं इंटर में 22256 परीक्षार्थी इस वर्ष होंगे शामिल

-धालभूम अनुमंडल में मैट्रिक के 45, इंटर के 23 तथा घाटशिला में मैट्रिक के 26 व इंटर के 12 परीक्षा केन्द्र चिन्हित

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिले में मैट्रिक और इंटर परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 2025 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 (कला विज्ञान, वाणिज्य) के लिए परीक्षा केन्द्र के निर्धारण/ संबद्धन/मूल्यांकन केन्द्र स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, माननीय सांसद एवं विधायकगण के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, विभिन्न शिक्षा संघों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।

वर्ष 2025 के मैट्रिक परीक्षा में जिला के कुल 25380 परीक्षार्थी, वहीं इंटर के कला संकाय में 13595, विज्ञान में 4697, वाणिज्य में 3964, कुल 22256 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक परीक्षा को लेकर घाटशिला अनुमंडल में 26 तथा धालभूम अनुमंडल में 45 परीक्षा केन्द्र चिन्हित किए गए हैं।

वहीं इंटर परीक्षा के लिए घाटशिला अनुमंडल में 12 और धालभूम अनुमंडल में 23 परीक्षा केन्द्र होंगे। मदरसा परीक्षा केन्द्र का निर्धारण के लिए सेन्ट्रल करीमिया उच्च विद्यालय, साक्ची के रूप में प्रस्तावित किया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा का सुगमता से संचालन हेतु दोनों अनुमंडल मुख्यालय में वज्र गृह सह नियंत्रण कक्ष स्थापित करेंगे। परीक्षा केन्द्रों के निकटस्थ राष्ट्रीयकृत बैंकों में भी प्रश्न पत्र भंडारण करने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया।

विधि व्यवस्था के मद्देनजर प्रत्येक केन्द्र पर एक स्टैटिक दण्डाधिकारी सहित महिला एवं पुरूष आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति रहेगी, साथ ही उड़नदस्ता सह जोनल दण्डाधिकारी के द्वारा प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षित उपलब्ध कराने एवं परीक्षा समाप्ति उपरांत सील बंद पैकेट को वापस वज्रगृह तक लाने का भी समिति द्वारा लिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel