Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने विश्व टी.बी दिवस के अवसर पर टी.बी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को किया सम्मानित

Follow

Published on: 24-03-2025

  • सरकार की योजनाओं, सुविधाओं, सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्र में सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में पंचायत जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 12 पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए हैं। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला के 12 टीबी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को कार्यलय कक्ष में स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

साथ ही सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी केशरी एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला को वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है, पूरे जिला को टी.बी मुक्त करने की दिशा में भी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी जिम्मेदारी से कर्तव्य निर्वहन करें।

विदित हो कि घाटशिला का धरमबहाल पंचायत, डुमरिया के खड़िदा, बड़ाकांजिया एवं बांकीशोल, मुसाबनी का नॉर्थ बादिया, वेस्ट बादिया एवं नॉर्थ ईचड़ा, बोड़ाम के पोखोरिया, पटमदा के कमलपुर, चाकुलिया का विरदोह, गोलमुरी सह जुगसलाई का धरमबहाल और बहरागोड़ा के मौदा पंचायत टीबी मुक्त घोषित हुए हैं ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने मुखियागण को सम्मानित करते हुए अभियान में उनके परस्पर सहयोग की प्रशंसा की और कहा कि टी.बी मुक्त पंचायत बनाने में जिला प्रशासन के साथ-साथ आप सभी ने महत्वपूर्ण निभाई।

उन्होने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सुयोग्य लाभुकों तक पहुंचाना हो या सरकारी संस्थाओं के माध्यम से सरकार की सुविधाओं, सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्र में सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में आप सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है।

उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग इसी तरह से प्रशासन को मिलेगा ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं स्वरोजगार, पशुपालन, कृषि व अन्य सेवा क्षेत्र में भी जिला बेहतर कर सके।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी केशरी, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांड व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel