Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने सभी प्रखडों के नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Follow

Published on: 01-03-2025

  • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी प्रखडों के नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक, जन वितरण प्रणाली दुकानों के जांच रिपोर्ट की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • दुकान बंद पाये जाने/कम खाद्यान्न वितरण पर जिले में 20 पीडीएस संचालकों को शो-कॉज, संतोषजनक जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश
  • सभी एमओ को दो महीने के अंदर अपने पोषक क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानों के निरीक्षण का सख्त निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई । गौरतलब है कि सभी नोडल को आज 5-5 पीडीएस के जांच का निर्देश दिया गया था जिसका रिपोर्ट उन्होने बैठक में समर्पित किया।

बैठक में छह प्रखंड एवं 3 नगर निकाय के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे, अन्य पांच प्रखंड के नोडल दूरस्थ स्थल में जांच के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाये। रिपोर्ट में 13 पीडीएस संचालक ऐसे पाये गए जिन्होने पूर्व सूचना के बावजूद दुकान बंद रखा वहीं 7 पीडीएस संचालक का खाद्यान्न वितरण कम पाया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा उक्त सभी 20 पीडीएस संचालकों को शो-कॉज करते हुए पांच दिनों में जवाब समर्पित करने हेतु एसओआर एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त होने पर सभी के विरूद्ध लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू करें।

‘निगरानी समिति खाद्यान्न वितरण पर रखें नजर’

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा एसओआर एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किस महीने के खाद्यान्न का वितरण होना है इसकी पूर्व सूचना विभिन्न माध्यमों से लाभुकों तक पहुंचायें। उन्होने मुखिया समेत निगरानी समिति के सभी सदस्यों को पीडीएस संचालकों द्वारा खाद्यान्न वितरण के दौरान उपस्थित रहने की बात कही गई। साथ ही आपूर्ति विभागीय पदाधिकारियों को गोदाम में खाद्यान्न प्राप्त होते ही 10 दिनों के अंदर डोर स्टेप डिलिवरी सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

पिछले एक माह में छह हजार राशन कार्ड रद्द

जिला प्रशासन द्वारा यह सतत प्रयास किया जा रहा है कि अयोग्य लाभुकों के नाम जारी राशन कार्ड को रद्द किया जाए। इसी क्रम में पिछले एक माह में छह हजार राशन कार्ड रद्द करते हुए रिक्ति के विरूद्ध छह हजार नए राशन कार्ड निर्गत किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डीलर या प्रखंड कार्यालय के माध्यम से राशन कार्ड डिलिट करने का आवेदन प्राप्त होते ही तीन दिनों के अंदर अयोग्य लाभुकों का राशन कार्ड डिलिट करायें। सभी एमओ को अगले दो महीने में अपने पोषक क्षेत्र के एक-एक दुकान का निरीक्षण सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, पीडीआईडीटीए श्री दीपांकर चौधरी, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एसओआर श्री राहुल आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती रिंकू कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, जिला भूअर्जन पदाधिकारी श्रीमती गुंजन सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel