Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों की समीक्षा

Follow

Published on: 28-02-2025

  • बोले- सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ बच्चों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पाठ्येतर गतिविधियों के लिए भी करें प्रेरित
  • ऑनलाइन उपस्थिति के अनुसार ही मिलेगा शिक्षकों को वेतन, बच्चों की भी ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा शिक्षा विभाग एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों की समीक्षा की गई । उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में सभी आवासीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की स्थिति, शिक्षकों एवं बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति, मैट्रिक एवं इंटर प्री-बोर्ड में बच्चों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में इस वर्ष में नामांकन की अद्यतन स्थिति समेत मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की आवश्यकता की समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सभी आवासीय विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में उदासीन रवैया अपना रहे हैं। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि उपस्थिति के अनुसार ही शिक्षकों को वेतन दें। वहीं, बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति रिपोर्ट भेजने में भी विद्यालय प्रबंधन रूचि नहीं दिखा रहे, सभी को सख्त निर्देश दिया गया कि बच्चों और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थित अनिवार्य है, इसे गंभीरता से लेते हुए ऑनलाइन उपस्थिति रिपोर्ट जिला कार्यालय को जरूर प्रेषित करें। सभी आवासीय विद्यालयों में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का भी निर्देश दिया गया ।

आवासीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता समेत आधारभूत संरचना निर्माण की आवश्कता पर सभी ने अपने प्रस्ताव दिए। केजीबीवी जमशेदपुर में अतिरिक्त क्लासरूम निर्माण, केजीबीवी चाकुलिया में बाउंड्रीवॉल, केजीबीवी घाचशिला में हॉस्टल की क्षमता बढ़ाये जाने, केजीबीवी बहरागोड़ा में शौचालय व आवासन के लिए डोरमेट्री निर्माण, केजीबीवी गुड़ाबांदा में प्लेग्राउंड का लेवलिंग, बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढ़ाने, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए केजीबीवी धालभूमगढ़ में भी बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई बढ़ाने तथा आवासीय विद्यालयों में तड़ित चालक लगाने का आग्रह विद्यालय के प्रतिनिधियों ने किया । साथ ही सभी विद्यालयों में पेयजल उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है। सुविधाओं के साथ-साथ बच्चों के पठन-पाठन एवं अन्य पाठ्येत्तर गतिविधियों में भी बच्चों की रूचि बढ़ायें। खेलकूद के लिए भी प्लेग्राउंड के साथ-साथ पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है, इनका उपयोग करें ।

जिले के तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों के नामांकन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि एक भी सीट रिक्त नहीं रहे इसे सुनिश्चित करें। राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें बच्चों को निजी विद्यालयों के तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सीबीएसई बोर्ड के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि बच्चों का नामांकन पारदर्शी तरीके से हो इसे भी सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय, आवासीय विद्यालयों के प्राचार्य, वार्डन व अन्य संबधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel