Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने की श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा

Follow

Published on: 26-12-2024

 

-उपायुक्त ने कहा- जिला के प्रशिक्षित युवाओं को जिला में ही रोजगार दिलाने का करें प्रयास

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की गई। परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपाकंर चौधरी समेत सभी विभागीय पदाधिकारी एवं ट्रेनिंग पार्टनर बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में संचालित स्कील सेंटर एवं संबंधित ट्रेनिंग सेंटर में उपलब्ध ट्रेड, नामांकित प्रक्षिणार्थियों की संख्या एवं उनका प्लेसमेंट प्रतिशत आदि की गहनता से समीक्षा की गई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जिला के कौशल प्रशिक्षित युवाओं को जिला में ही रोजगार मिले, अधिकारी इस दिशा में विशेष प्रयास करें।

पूर्वी सिंहभूम व आसपास के जिलों में अवस्थित निजी कंपनियों के डिमांड को समझें, युवाओं को उसी अनुरूप प्रशिक्षित करें ताकि उनके सामने रोजगार के ज्यादा विकल्प हों। वहीं अन्य राज्यों में संचालित उद्योगों से भी निरंतर संपर्क में रहकर प्रशिक्षित बच्चों के समायोजन की दिशा में कार्य करें।

जिला अंतर्गत वर्तमान में 17 स्कील डेवलपमेंट सेंटर संचालित हैं। वर्ष 2023-24 में संचालित 10 स्कील सेंटर में कुल नामांकित 9270 बच्चों में 5937 का प्लेसमेंट हुआ है । बिरसा योजना अंतर्गत सेल्फ इंपलॉयड टेलर, डॉमेस्टिक डाटा इंट्री ऑपरेटर, सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना में मल्टी स्कील टेक्निशियन, ब्यूटी थेरेपिस्ट और दीनदयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र के माध्यम से सैंपलिंग टेलर, इलेक्ट्रिशियन, सीएनसी ऑपरेटर, जी.डी.ए आदि का प्रशिक्षण कुल 17 केन्द्रों में दिया जा रहा है।

जिसमें बिरसा योजना के 5 ट्रेनिंग पार्टनर, दीनदयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र के 9 ट्रेनिंग पार्टनर व सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के लिए 3 ट्रेनिंग पार्टनर संबद्ध हैं जो जिले के अलग-अलग प्रखंडों में युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने श्रम विभाग की समीक्षा में मजदूरों के निबंधन की जानकारी ली। उन्होने कहा कि जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं बीडीओ से समन्वय बनाते हुए पंचायत जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जिले के अप्रवासी मजदूरों की जानकारी जुटाएं एवं उनका निबंधन करायें।

राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं मजदूर वर्ग के लिए संचालित की जा रही जिसमें उन्हें पेंशन के अलावा चिकित्सा प्रतिपूर्ति की योजना, अंत्येष्टि सहायता, अनाथ पेंशन, छात्रवृत्ति योजना, औजार सहायता योजना, साइकिल सहायता योजना जैसी कई योजनाएं हैं जिनका मजदूर वर्ग लाभ उठा सकते हैं।

उन्होने रोजगार मेला का आयोजन करने तथा विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का निदेश दिया ताकि ज्यादा से ज्याद योग्य लाभुक सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel