Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अनन्य मित्तल ने पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र, होम वोटिंग के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों के प्रशिक्षण सत्र को किया संबोधित

Follow

Published on: 27-10-2024

-कहा… निर्वाचन की सभी प्रक्रिया अहम, प्रशिक्षण में अपने शंकाओं को दूर कर लें

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 अंतर्गत होम वोटिंग और सुविधा केंद्रों पर पोस्टल वोटिंग के लिए प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला विश्वविद्यालय, सिदगोड़ा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने कार्यों एवं दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वह्न के साथ-साथ निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं के लिए चुनावी कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) एवं डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। वहीं 85 साल से अधिक एवं वैसे दिव्यांग मतदाता जो घर से मतदान करना चाहते हैं उन्हें होम वोटिंग से मतदान कराया जाना है ।

निर्वाचन कार्य की सभी प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण होता है ऐसे में प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंकाओं को दूर करें ताकि सुगमता पूर्वक तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान कराया जा सके । किसी कारण से कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित नहीं हों इसका विशेष ख्याल रखें।

प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को पोस्टल वोटिंग कराने की प्रक्रिया एवं विविध प्रपत्रों के संधारण करने एवं पैकेटिंग के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान होम वोटिंग के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को पीपीटी के माध्यम से पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कराने की प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी दी गयी।

सुविधा केंद्रों पर पोस्टल वोटिंग कराने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि अनिवार्य सेवा से संबंधित कार्यरत कर्मी के लिए जिला मुख्यालय में स्थापित किये जानेवाली सुविधा केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।

इस मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद डॉ रजनीकांत मिश्रा व अन्य मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel