Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रोचक गतिविधियों से मतदाताओं को जोड़ें, 13 नवंबर को मतदान के लिए करें प्रेरित: अनन्य मित्तल

Follow

Published on: 17-10-2024

-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष/ सचिव के साथ की बैठक, मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की किया अपील

जमशेदपुर (झारखंड)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में ने रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष/ सचिव के साथ बैठक की गई। बैठठ में उन्होने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग की अपील की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कई स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जरूरी है कि इसका दायरा बढ़ाते हुए एक-एक मतदाता तक संदेश पहुंचाया जाए और मतदान की महत्ता से अवगत कराया जाए । लोकतंत्र का महापर्व हमें अपने सामाजिक सरोकार से जुड़ने, लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता दिखाने का भी अवसर देता है।

आप सभी समाज के बीच कार्य करने वाले व्यक्ति हैं जो किसी बड़े आवासीय सोसायटी को रिप्रेजेंट कर रहे हैं । जरूरत है आगे आकर मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता कि जिससे हमारे जिले के शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति उदासीनता को दूर किया जा सके।

रोचक गतिविधि से मतदाताओं को जागरूक करें तथा 13 नवंबर को मतदान के लिए प्रेरित करें

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया की युवा वर्ग के बीच अच्छी पहुंच है, इस प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल करते हुए युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। सुगम परिवहन के लिए 85+ आयु वर्ग के मतदाता हों या दिव्यांग तथा गर्भवती महिला सभी को वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, इसका प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक करें।

उन्होने आवासीय सोसायटी में मतदाता शपथ दिलाने, स्वच्छता अभियान, नृत्य प्रतियोगिता, डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को मतदान की तिथि बताना, फर्स्ट टाइम वोटर और बुजुर्ग मतदाताओं को फूल देकर प्रेरित करने, वॉकेथॉन, वोट योगा एवं पौधारोपण, कविता लेख एवं कवि सम्मेलन जैसे आयोजनों से मतदाताओं को जोड़ने एवं मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही।

इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता शपथ दिलाया गया तथा मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर रोचक गतिविधि भी संचालित किए गए। बैठक में उपस्थित सदस्यों से अपील किया गया कि मतदान के अधिकार के प्रति प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें । बैठक में स्वीप कोषांग के पदाधिकारी समेत स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel