Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अन्नय मित्तल ने जिला कंट्रोल रूम एवं सी-विजिल कंट्रोल रूम किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 23-10-2024

 

जमशेदपुर (झारखंड)। विधानसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू संपादन के निमित्त गठित जिला कंट्रोल रूम एवं सी-विजिल कंट्रोल रूम का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी अन्नय मित्तल द्वारा किया गया । साक्ची थाना परिसर स्थित जिला कंट्रोल रूम एवं सी-विजिल कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली । साथ ही 24×7 एक्टिव रहते हुए आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए ।

चेकनाका के माध्यम से वाहनों के सघन जांच, वेबकास्टिंग से मॉनिटरिंग पर बल देते हुए कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी भी प्रकार से अवैध शराब, ड्रग्स, नगदी, उपहार की वस्तु का अवैध परिवहन नहीं हो तथा असामाजिक तत्व जिला में प्रवेश न कर पायें इसे सुनिश्चित करायें तथा जिला कंट्रोल रूम से निरंतर मॉनिटरिंग करें ।

निगरानी के क्रम में जप्त सामग्रियों का एप के माध्यम से इंट्री करें तथा सभी संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करायें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों का 100 मिनट के अंदर निष्पादन किया जाना है । सी-विजिल कंट्रोल रूम के माध्यम से आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन के शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करायें । आम नागरिक द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने पर रिटर्निंग ऑफिसर अपने नजदीक के उड़नदस्ता टीम (एफएसटी) को शिकायत स्थल पर भेजते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ।

सी-विजिल एप में धनराशि वितरण, गिफ्ट / कूपन वितरण, शराब वितरण, पैसा बांटने के लिए कूपन का वितरण, महिलाओं को साड़ी बांटने सहित अन्य प्रकार से प्रलोभन देने की शिकायत की जा सकती है । बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना, धार्मिक तथा उन्मादी भाषणबाजी देकर मतदाताओं को लुभाने या डराने की भी श‍िकायतें की जा सकती हैं ।

साथ ही सोशल मीडिया पर भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत सोशल मीडिया कोषांग को प्राप्त होने पर समयबद्ध कार्रवाई कंट्रोल रूम के माध्यम से सुनिश्चित कराने के आदेश दिए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel