Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) को नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) सर्टिफिकेट से किया गया सम्मानित

Follow

Published on: 29-01-2025

 

  • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने चिकत्सकों की टीम की सराहना की, सिविल सर्जन एवं टीम को दी बधाई

जमशेदपुर (झारखंड)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) को नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है । जिले की इस उपलब्धि पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने खुशी व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल समेत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को बधाई दी है।

उन्होने कहा कि निश्चित ही राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने से जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह दोगुना हुआ है।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन इस दिशा में सतत प्रयासरत है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करते हुए जिला अस्पताल की तरह अन्य सभी सरकारी अस्पतालों यथा- सीएचसी, पीएचसी, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सेवाओं को और बेहतर किया जाए ।

विदित हो कि सरकारी अस्पतालों के गुणवत्ता निर्धारण हेतु NQAS एक पैमाना है । NQAS के विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने पर जिला अस्पताल, जमशेदपुर को राट्रीय स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधायें उपल्बध कराने के लिए प्रमाणित किया गया। जिला अस्पताल जमशेदपुर को 86% अंक प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि गत वर्ष 2023 में भी सदर अस्पताल को NQAS सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ था।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel