Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

Follow

Published on: 10-03-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, डीआरसीएचओ डॉ मृत्युंजय धावड़िया समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति योजना को लेकर जिला कल्याण पदाधिकरी ने बताया कि कल्याण पोर्टल पर विभिन्न संस्थानों के नोडल पदाधिकारी द्वारा कुल 6866 छात्र/छात्राओं के आवेदित आवेदनो को जाँच कर स्वीकृत करते हुए जिला नोडल पदाधिकारी को भेजा गया जिसमें जिला से जांचोपरांत 3868 छात्र/छात्राओं के आवेदनों को स्वीकृत किया गया।

जिला के नोडल द्वारा स्तरीय आवोदनों को अनुमोदन देते हुए PFMS के माध्यम से छात्र-छात्राओं का आधार आधारित खाता में सीधे छात्रवृति राशि का भुगतान करने एवं पूर्वी सिंहभूम जिलांतर्गत ई कल्याण पोर्टल में पंजीकृत 01 नये संस्थान डिवाईन मिशन कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी को छात्रवृति हेतु छात्र-छात्राओं के आवेदन करने की स्वीकृति दी गई है ।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखण्डों से चिकित्सा अनुदान हेतु कुल 294 लाभुकों से आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों के जांचोपरान्त पिछड़ी जाति के 107 लाभुक, अनुसूचित जाति के 23 लाभुक एवं अनुसूचित जनजाति के 164 लाभुक, कुल 294 लाभुकों के आवेदन सही पाये गये जिन्हें योजना की स्वीकृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में रखा गया।

उक्त सूची में कई लाभुकों का आधार, मोबाईल सं. आदि में त्रुटि होने के कारण उपायुक्त द्वारा पुनः जांच कर एवं त्रुटि का निराकरण कर जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel