Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 1665 लाभुकों का चयन

Follow

Published on: 15-01-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। घाटशिला, जुगसलाई एवं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक, आई.टी.डी.ए. श्री दीपाकंर चौधरी, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे।

बैठक में पशुपालन विभाग के कुल 1496 लाभुकों और गव्य विकास विभाग के 169 लाभुकों का चयन मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि पशुधन के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना काफी कल्याणकारी है, ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को योजना से आच्छादित करें ताकि रोजगार एवं आय सृजन के अतिरिक्त साधन किसान परिवारों को उपलब्ध हो सके।

बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहयता योजना के लाभुकों का भी अनुमोदन किया गया। मुसाबनी एवं बोड़ाम प्रखंड से कम लाभुक होने पर चिंता जाहिर की गई तथा संबंधित एमओआईसी को ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को योजना के तहत अनुदान राशि का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel