Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक

Follow

Published on: 08-01-2025
  • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक का उद्देश्य जिले में मौजूदा निर्यातकों का डेटाबेस तैयार करने, ऐसे उद्योगों की पहचान करना जो अपने उत्पाद का निर्यात अन्य मर्चेंट एक्सपोर्टर के माध्यम से कर रहे हैं, संभावित उत्पाद को चिहनित करना, निर्यातकों को आने वाली समस्याओं को दूर करना, निर्यात प्रोत्साहन हेतु निर्यातकों को प्रशिक्षण प्रदान करना एवं समिति द्वारा निर्यात हेतु आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने हेतु प्रस्ताव पारित करना था।

कोल्हान प्रमंडल में लगभग 2000 औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं जिनमें तकनीकी विकास के कारण वर्तमान में मशीनिंग, फोर्जिंग, कास्टिंग आदि प्रशाखा से सम्बंधित कर्मियों की काफी मांग है। इस क्षेत्र में लगभग 20,000 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त है जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 8,000 करोड़ रूपये का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

परियोजना निदेशक, आई.टी.डी.ए द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा नयी उद्योगों की स्थापना एवं निर्यात प्रोत्साहन हेतु हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी एवं मत्स्य के उत्पादों को निर्यात हेतु प्रोत्साहित करने के लिए भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल श्रेयस्कर रहेगा।

बैठक में उपस्थित उद्यमियों द्वारा नए उद्योगों की स्थापना में स्थानीय बाधाओं के सम्बन्ध में प्रकाश डालने पर परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि विधि-व्यवस्था से सम्बन्धित किसी लिखित शिकायत के प्राप्त होने पर जिला प्रशासन सर्वोच्चता के साथ इस पर कार्रवाई करेगा।

उन्होंने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को झारखण्ड निर्यात नीति 2023 के प्रावधानों को चिह्नांकित करते हुए बैठक की कार्यवाही के साथ संलग्न कर विभाग को प्रेषित करने का निदेश दिया ताकि इस सम्बन्ध में उपयुक्त कार्रवाई की जा सके।

वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े विदेश व्यापार महानिदेशालय, कोलकाता के प्रतिनिधि द्वारा पी.पी.टी के माध्यम से निर्यात सम्बन्धी जानकारी बैठक में साझा की गयी। डी.जी.एफ.टी प्रतिनिधि द्वारा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र से जिले का “एक्सपोर्ट एक्शन प्लान” साझा करने का आग्रह किया गया ताकि इसमें निहित बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र श्री रवि शंकर प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती आशा टोप्पो, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती अलका पन्ना, जिला उद्यान पदाधिकारी श्रीमती अनिमा लकड़ा, श्रम अधीक्षक श्री अरविन्द कुमार, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम, वरिष्ठ सहायक निदेशक, ई०ई०पी०सी०, कोलकाता श्री जॉय चटर्जी, एफ०आई०ई०ओ प्रतिनिधि श्री अर्नब चक्रवर्ती, वाणिज्य-कर विभाग, जमशेदपुर प्रमंडल के प्रतिनिधि, टाटा स्टील लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड, टाटा ब्लूस्कोप स्टील, टिमकेन इंडिया प्रा०लि०, टाटा कमिंस एवं अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel