Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह, सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन

Follow

Published on: 10-01-2025

 

  • परेड में शामिल होंगे 8 प्लाटून, विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाएगी आकर्षक झांकियां
  • 20 से 22 जनवरी तक होगा परेड का पूर्वाभ्यास, 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल
  • 25 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चें देंगे देश प्रेम के गीत-संगीत पर अपनी प्रस्तुति

जमशेदपुर (झारखंड)। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी व निजी कंपनियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

भव्यता से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया। उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर जिला स्तरीय समारोह भव्यता से मनाया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा निकाले जाने वाले झांकियों के अलावा इस वर्ष झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना समेत कुल 11 झांकी को शामिल करने का निर्णय लिया गया।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सांस्कृतिक समारोह के आयोजन का निर्णय लिया जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा देश प्रेम से ओतप्रोत गीत-संगीत पर प्रस्तुति दी जाएगी।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक करेंगे परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण

जिला स्तरीय समारोह में इस वर्ष 1 प्लाटून जैप-6, 3 प्लाटून जिला पुलिस बल (सहायक पुलिस सहित), 1 प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा 2 प्लाटून एन.सी.सी (महिला/ पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड के प्लाटून को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया।

परेड का पूर्वाभ्यास 20 से 22 जनवरी तक होगा, 24 जनवरी को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा जिसका निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से करेंगे ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों में झंडोतोलन का निर्देश दिया गया । साथ ही महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों की साफ सफाई किए जाने का निर्देश दिया गया । समारोह स्थल की ससमय साफ-सफाई एवं आवश्यक तैयारी के लिए जेएनएसी को जुस्को प्रबंधन से समन्वय बनाने, आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था, एंबुलेंस, अग्निशामक आदि व्यवस्था संबन्धी दायित्व सौंपते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया ।

बैठक में नजारत उप समाहर्ता श्री डेविड बलिहार, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्री मृत्युंजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, डीएसपी सीसीआर श्री भोला प्रसाद सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सार्जेंट मेजर, एलडीएम समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel