Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में हुई जिला दूरसंचार समिति की बैठक

Follow

Published on: 08-01-2025

 

  • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में हुई जिला दूरसंचार समिति की बैठक

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित की गई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिले के सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या एवं मोबाइल टॉवर लगाने को लेकर चर्चा की गई।

समिति के समक्ष विचार हेतु कुल 49 एन.ओ.सी के मामले प्रस्तुत किए गये जिसमें कुल 11 अनापत्ति स्वीकृत किया गया तथा 06 आवेदन अस्वीकृत किये गए। साथ ही 32 मामले को त्रुटि निराकरण हेतु सेवा प्रदायी कम्पनी को वापस करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नामित ग्रामों यथा (क) फुलझोर (ख) मकुलीजंगल एवं (ग) भूमरू अंचल घाटशिला में शीघ्र मोबाईल टॉवर लगाने हेतु भारती एयरटेल लि. के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया।

भारत संचार लि0 के प्रतिनिधि द्वारा 06 स्थानों में मोबाईल टावर अधिष्ठापन में समस्या का जिक्र किया गया, उन्हें निदेशित किया गया कि कारण सहित सूची शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि समस्याओं का समुचित निदान किया जा सके।

बैठक में 02 डीम्ड अप्रूव्ड एन.ओ.सी मामले में एक मामले को घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गयी तथा 01 मामला जो अनाबाद बिहार सरकार की भूमि से संबंधित है के एन.ओ.सी को रद्द करने का निर्णय लिया गया।

सभी सेवा प्रदायी कम्पनी के प्रतिनिधि को निदेश दिया गया कि वैसे सभी मामले जिसमें भू-स्वामी के पास प्रस्तावित स्थल का स्पष्ट वैद्य कागजात उपलब्ध नहीं रहता है, में संबंधित अंचलाधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर भूमि के दस्तावेज व वैद्य रैयत की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तत्पश्चात ही पोर्टल पर आवेदन करें ताकि अनापत्ति मिलने में कठिनाई नहीं हो।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel