Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दोमुहानी संगम घाट का हुआ उद्घाटन, मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा स्वर्णरेखा घाट बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल

Follow

Published on: 06-10-2024

-50 हजार से ज्यादा श्रद्धांलुओं ने देखी भव्य स्वर्णरेखा आरती

-सामाजिक समरसता का प्रतीक बना दुमुहानी संगम द्वार

जमशेदपुर (झारखंड)। स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्णरेखा दुमुहानी संगम घाट का विधिवत उद्घाटन कर इसे जमशेदपुर की जनता को समर्पित कर दिया, इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रमा खलको समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

काशी अस्सीघाट के 11 पंडितों ने की स्वर्णरेखा आरती

काशी के अस्सीघाट के पंडित आचार्य मोहित एवं उनके टीम ने भूमि पूजन के बाद भव्य आरती कर माहौल को भक्तिमय कर दिया, दूसरी तरफ स्थानीय गायक अभिषेक पाठक एवं निधि मिश्रा ने भजनो की अमृत वर्षा से उपस्थित श्रद्धांलुओं का मन मोह लिया।

दोमुहानी गेट बना सामाजिक समरसता का प्रतीक

दोमुहानी गेट सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में स्थापित हो गया हैं, एक तरफ साक्षात् भगवान शिव विराजमान हैं, वही दूसरी तरफ प्राचीन टुसु घाट का नाम झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करता हैं, दूसरी तरफ भगवान बिरसा मुंडा की भव्य आदमकद प्रतिमा हमारी पूर्वजो की धरोहर और आस्था को समेटता नजर आता हैं।

 

फिर शहीद निर्मल महतो जी , नेताजी सुभास चंद्र बोस जी , जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी, संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा भारत और झारखंड की बलिदान और संघर्ष की गाथा को प्रदर्शित करती हैं।

बन्ना नें लोगो माँगा समर्थन, मौका दीजिये बहुत बदलाव लाना बाकि हैं

इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता नें उपस्थित जन समूह से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि आप समर्थन दीजिये इस संगम स्थल में बहुत बदलाव लाने की योजना हैं साथ ही जनता से छठ पर्व बनाने के लिए आमंत्रण भी दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel