प्रकाश पर्व : पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुई पावन प्रकाश पर्व में, माथा टेक लिया आशीर्वाद

Manindar Manish

January 6, 2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने दशमेश पिता, धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर आज बारीडीह स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका।

पूज्य गुरु महाराज के अद्भुत जीवन और पुण्य कृत्यों को स्मरण करते हुए नमन की एवं पंगत में बैठकर गुरु का प्रसाद रूपी लंगर छकने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।