एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: कोरिया को 8-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब फिर होगी टक्कर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराकर लीग चरण अजेय रहते हुए पूरा किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की। दिलप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत कुल सात खिलाड़ियों ने स्कोर किया। सेमीफाइनल में भारत का सामना फिर कोरिया से ही होगा।