Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

‘गजबे के डोले..’ अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना हुआ रिलीज़, सुनते ही फैंस झूम उठे!

Published on: 15-01-2025

 

 

अरविंद अकेला कल्लू के फैंस के लिए खुशखबरी है। भोजपुरी सुपरस्टार का नया गाना आखिरकार रिलीज हो गया है। फैंस लंबे समय से अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने का इंतजार कर रहे थे, जो अब जाकर खत्म हुआ है। उनके नए गाने का नाम है ‘गजबे के डोले’, जिसके रिलीज होते ही यूट्यूब और फैंस का मन दोनों डोल उठा है। इस जबरदस्त भोजपुरी गाने को सुनने के बाद फैंस का कहना है कि इस गाने ने पूरा माहौल धुआं-धुआं कर दिया है।

 

आ गया अरविंद अकेला का नया भोजपुरी गाना

इस भोजपुरी गाने को एम एफ भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया गया है, जिसमें ढेर सारी मस्ती, डांस के साथ-साथ रोमांस भी है, जिसे देखते ही अरविंद अकेला कल्लू के फैंस खुश हो गए हैं। खास बात तो ये है कि इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ घंटे ही हुए हैं और यूट्यूब पर इसे 179 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘गजबे के डोले’ के बोल

इस भोजपुरी गाने के बोल हैं ‘जब रोमांस के रस आ मस्ती के रंग मिलेला, त बनेला ‘गजबे के डोले’ के असली जादू’। ये इस साल यानी 2025 का अरविंद अकेला कल्लू का पहला गाना है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने खशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है, जिस पर फैंस झोली भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। यूट्यूब यूजर भी इस गाने पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं।

फैंस को पसंद आई कल्लू और मासूम सिंह की केमेस्ट्री

ये भोजपुरी गाना कल्लू और मासूम सिंह पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों की केमेस्ट्री बेहद दिलचस्प और शानदार है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। गाने के डायरेक्टर डायरेक्टर नितेश सिंह हैं, जिन्होंने इसे बेहद खूबसूरती से फिल्मया है। गाने की कोरियोग्राफी विकी फ्रांसिस और कला निर्देशक अजय शर्मा ने इसमें अपनी भूमिका पूरी शिद्दत से निभाई है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel