Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अनुपम खेर की फिल्म विजय 69 का पहला पोस्टर सामने आया , आज रिलीज होगा ट्रेलर

Follow

Published on: 30-10-2024

अनुपम खेर इन दिनों फिल्म द सिगनेचर को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। उनकी ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई और खूब सराही गई है। क्रिटिक्स से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उनकी उनकी अगली फिल्म विजय 69 है। अक्षय रॉय के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी ओटीटी पर ही रिलीज होगी। फिलहाल आज एक्टर ने इसके ट्रेलर से जुड़ी सूचना फैंस से साझा की है। विजय 69 का ट्रेलर आज 29 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। साथ ही इंडस्ट्री में अपनी 40 वर्षों की यात्रा को याद किया है।
निर्माताओं ने विजय 69 फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ यह जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर कल मंगलवार को रिलीज होगा। इस फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। साझा किए गए पोस्ट के साथ लिखा है, इन्हें सपने ने जिंदा रखा, फिर सपनों ने इन्हें जिंदा रखा है।
इसके अलावा अनुपम खेर ने एक और पोस्ट साझा किया है, इसमें वे अपने 40 साल की फिल्मी यात्रा को याद करते नजर आए हैं। एक्टर ने लिखा है, दोस्तों! मुझे याद ही नहीं रहा कि मैंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल पूरे कर लिए हैं। मेरी आगामी रिलीज विजय 69 की मार्केटिंग मीटिंग के दौरान मुझसे कम से कम 30-40 साल छोटे लोगों ने मुझे इस बारे में बताया। इसने मुझे भावुक कर दिया। मेरा काम दर्शकों का दिल छू गया, यह भी मालूम हुआ।
एक्टर ने आगे लिखा है, मुझे खुद के एक कलाकार होने पर गर्व है और इस अनुभव के बाद एक बार फिर ऐसा ही गर्व महसूस हुआ। मुझे लगता है कि 40 साल यूं ही बीत गए, क्योंकि मैं कुछ ऐसा करता रहा हूं, जो मुझे बेहद पसंद है। मैं दिल से करता हूं। एक अभिनेता होना सिर्फ मेरा पेशा नहीं है… यह मेरी पहचान है… बस इसे सपने देखने वाले सभी साथियों के साथ साझा करना चाहता हूं… जय हो!

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel