Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

खाद्य व्यवसायवेता के लिए आयोजित हुआ ‘फोस्टेक प्रशिक्षण’ शिविर

Follow

Published on: 24-12-2024

-जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य व्यवसायवेता के लिए आयोजित हुआ ‘फोस्टेक प्रशिक्षण’ शिविर

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार एफ.एस.एस.ए.आई इम्पैनल्ड (Empanelled) ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर में ‘फोस्टेक प्रशिक्षण’ शिविर का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में मु. मनजर हुसैन, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने प्रशिक्षण में आये सभी खाद्य व्यवसायवेता को फोस्टेक (fosTac) क्यों जरुरी है इसपर प्रकाश डाला गया। उन्होने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार प्रत्येक वर्ष लगभग 600 मिलियन लोग खाद्य जनित रोग से पीड़ित होते हैं और इसमें 30% पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे होते है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है ।

एफ.एस.एस.ए.आई के ट्रेनर अनुप कुमार तिवारी ने फूड सेफ्टी से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि खाद्य पदार्थों को पकाने से पहले हाथ अच्छी तरह से धोयें, एप्रोन, मास्क लगाकर खाना पकायें एवं परोसें।

खाने के सामग्री को टेम्परेचर डेंजर जोन (Temperature danger Zone) यानि कि 4°C से नीचे स्टोर करें या 60°C से ऊपर तले या पकाए और पके भोजन को 2 घंटे के अन्दर ही खा लें। अन्यथा इसे फ्रीज के अन्दर रखें जिससे खाद्य जनित रोग को रोका जा सकता है।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी खाद्य व्यावसायवेता से कहा कि FSSAI लाइसेंस न० अपने प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार (Main Gate/ Reception) में डिस्प्ले करें। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम (लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन ) 2011 के शेड्यूल-4 को शत प्रतिशत अपनाएं ताकि जनता को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पोषक तत्व से भरपूर आहार प्रदान कर सके।

उक्त प्रशिक्षण शिविर में कुल 100 व्यवसायवेताओं ने भाग लिया जिसमें मुख्यतः रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान तथा रेस्टोरेंट एवं बार प्रतिनिधि शामिल थे। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात शामील सभी खाद्य व्यवसायवेता fosaTac का सर्टिफीकेट निर्गत किया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel