Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बोकारो : 10 मार्च से अवर निबंधन कार्यालय चास का संचालन नये अनुमंडल कार्यालय के भू-तल से होगा

Follow

Published on: 06-03-2025

  • सुरक्षा कारणों एवं आमजनों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने लिया है निर्णय

बोकारो (झारखंड)। पुराने चास अनुमण्डल कार्यालय परिसर में अवर निबंधन कार्यालय, चास (कमलडीह पुरानी पंचायत सचिवालय) संचालित था, जो पूर्व में ही भवन प्रमण्डल द्वारा निष्प्रयोजित घोषित किया गया है। भवन की स्थिति अत्यंत ही जर्जर होने एवं इसके खिड़की, दरवाजा, छत की जर्जर स्थिति, सुरक्षा का अभाव आदि के कारण निबंधन से संबंधित अति महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित नहीं है।

साथ ही पुराने अनुमण्डल कार्यालय कार्यालय को नये भवन में हस्तांतरित होने के कारण पुराने अनुमण्डल कार्यालय परिसर असुरिक्षत हो गया है। आमजनों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं है।

वर्तमान में आईआई०टी० मोड़ के समीप नव निर्मित भवन में अनुमण्डल कार्यालय, चास संचालित हो रहा है।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी जिला निबंधक का दायित्व होता है कि निबंधन से संबंधित सभी अति महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाय। साथ हीं आम नागरिक, जो अपने निबंधन से संबंधित कार्यों के लिए कार्यालय आते हैं, उनकी भी सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें मूलभूत नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाय।

फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि सोमवार दिनांक-10.03.2025 से अवर निबंधन कार्यालय, चास का संचालन नये अनुमण्डल कार्यालय के भू-तल से होगा।

नये अनुमण्डल कार्यालय भवन में न केवल दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जायेगा, बल्कि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ यथा- शुद्ध पेयजल / बिजली / अच्छी शौचालय, बैठने की बेहतर व्यवस्था इत्यादि, जो नये भवन परिसर में उपलब्ध* है, का लाभ भी मिलेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel