Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला प्रशासन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

Follow

Published on: 02-10-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड श्री बन्ना गुप्ता, जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी सभी ने उनकी जयंती पर नमन किया।

माननीय मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी पूज्य बापू की 155वीं जयंती मना रहे हैं । बापू के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है । आजादी के आंदोलन में उनके त्याग, बलिदान हमें प्रेरणा देती है। उनके आदर्श और विचार को समझना होगा। एक ऐसा व्यक्ति जिसने न कभी शस्त्र उठाया, न कभी किसी के प्रति कठोर शब्द बोले लेकिन सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होने अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया ।

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित आदर्श हमारे लिए प्रेरणापुंज है। जिला प्रशासन स्वच्छता के संबंध में तथा महिलाओं को उनके अधिकारों से जागरूक करने, योजनाओं का लाभ देने, स्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाते हुए खुले में शौच मुक्त की दिशा में कृत संकल्पित है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel