Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पी एम श्री प्राथमिक विद्यालय सेनी में मनाया गया भव्य वार्षिकोत्सव

Published on: 11-03-2025

रायबरेली। खीरो विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले पी.एम. श्री. प्राथमिक विद्यालय मुख्य सेनी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विकास खण्ड खीरों के खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। इसके पश्चात विद्यालय का छात्राओं गुडिया, नन्दिनी, शिखा, शिवांशी, दिवांशी ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की।

आँगनबाड़ी- बालबाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लहरा तिरंगे प्यारे गीत पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेश बहादुर सिंह ने किया। विद्यालय के छात्र केशव, प्रिंस प्रकाश, कुलदीप, अरमान, दीपांशु दीपक ने जय हो, जय हो गीत पर कलात्मक योग क्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए शानदार प्रस्तुति दी।

खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि प्रा. वि. सेनी का चयन वर्ष 2023-24 में पी. एम. श्री योजना के अन्तर्गत दिया गया है इस विद्यालय में समस्त भौतिक सुविधाओं के साथ ही शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। उन्होने अभिभावको व ग्राम वासियों से कहा कि अपने बच्चों का नामांकन परिषदीप विद्यालयों में ही करायें जिससे उन्हें शासन द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओ का लाभ मिल सके।

उन्होंने विद्यालय के बच्चों के सभी कार्यक्रम की मुक्त कष्ठ से प्रशंसा की। विद्यालय को सभी भौतिक सुविधाओं से संतृप्त किया जा चुका है। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्री नीरज हंस ने कहा कि पी. एम. श्री.विद्यालय सेनी विकास क्षेत्र का अग्रणी विद्यालय है जहाँ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व संस्कारयुक्त शिक्षा दी जाती है।

इस अवसर पर संकुल शिक्षक गोवर्धन प्रसाद, बिश्वनाथ प्रसाद, संघर्ष पटेल, प्रियंका यादव, बजरंगी प्रसाद , श्यामशरण, विश्वनाथ प्रसाद , राजकुमार मिश्रा (वरिष्ठ पत्रकार), अमन मिश्रा, महेन्द्र यादव,विद्यालय के शिक्षक प्रतिमा सिंह, प्रदीप कुमार, संगम कुमार, संगीता दीक्षित, एस. एम. सी के अध्यक्ष शान्ती देवी,सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में बच्चों के माता पिता व अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम के अन्त में प्रति विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार व ब्लाक अध्यक्ष नीरज हंस द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel