Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाया गया हलषष्ठी एवं कृष्णजन्माष्टमी

Published on: 24-08-2024

महराजगंज, रायबरेली। महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में “नेशनल स्पेस डे” 2023 हलषष्ठी एवं कृष्ण जन्माष्टमी बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस 2023 जो कि 23 अगस्त को भारत सरकार ने प्रतिवर्ष मानने को कहा है। प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस जो पहली बार मनाया जा रहा है।

बच्चों को प्रार्थना सभा में बताया कि भावी पीढ़ी और युवाओं को अन्तरिक्ष विज्ञान और प्रद्योगिकी से जोड़ने तथा चाॅंद पर भारत की सफलता का प्रतीक है। अन्तरिक्ष दिवस यह भारत की उस स्वर्णिम उपलब्धि को याद करने के लिए मनाया जायेगा। 23 अगस्त 2023 का दिन भारत को स्वर्णिम इतिहास में लिखा जायेगा।

जब हमारा चंद्रयान–3 मिशन का “विक्रम लैंडर” चाॅंद के “दक्षिणी ध्रुव” पर आसानी से लैंड हो गया था। ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बना। चाॅंद की सतह पर उतरने वाला भारत चौथा देश है। जहां विक्रम लैंडर उतरा उस स्थान को “शिव शवित प्वाइंट” नाम दिया गया‌।

लैडिग के बाद विक्रम लैंडर से निकलकर “प्रज्ञान रोवर” ने चाॅंद की सतह का निरीक्षण किया। इस वर्ष की थीम “चाॅंद को छूते हुए जीवन को छूना” भारत की अन्तरिक्ष गाथा इस दिवस को डा० सारा भाई जो अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक हैं के नाम पर भी मानते हैं। प्रधानाचार्य ने इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी।

6 से 12 के बच्चों ने विवज जो कि अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित था इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा 1 से 5 के बच्चों ने सेटेलाइट को विभिन्न कलर से रंगकर ड्राइंग प्रतियोगिता दी। एक सेटेलाइट का बेहतरीन माडल बनाकर बच्चों ने प्रदर्शित किया। विज्ञान के अध्यापक आदर्श जय, अभिषेक, गर्विता, लवलेश और राजकिशोर ने अपने-अपने सारगर्भित ववतव्य दिए।

कमल वाजपेयी ने बताया कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्टी को हलषष्टी का व्रत माताएं अपने संतान की सुख समृद्धि और लंबी आयु के लिए रखती हैं। यह व्रत कृष्ण के बड़े भाई तथा ब्रज के राजा हलधर बलराम के जन्मोत्सव के अवसर पर रखा जाता है। इस दिन माताएं जहां हल चलता है नहीं जाती हैं।

छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण के रूप में साथ में गोपिकाओं के साथ फैंसी ड्रेस में तैयार होकर झूला लांल जाकर झूले का आनंद लिया। गाय बछडों के साथ ग्वाल बालों ने कृष्ण राधा गोपिकाओं के संग वृंदावन के रहस की छठा बिखेर दी। सभी दर्शन मंत्र मुग्ध हो गए।

योग्य ऐविटविटी इंचार्ज मंजू सिंह नीरू मैम ने बच्चों को तैयारी तथा सभी बच्चों के साथ रहकर उनका भरपूर मनोरंजन के साथ बच्चों को राधा कृष्ण के बारे में जानकारियां दी। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों अभिभावकों, अध्यापकों एंव स्टाफ तथा सभी सम्मानित क्षेत्रीय लोगों को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” हलषष्ठी एवं कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी।

रिपोर्ट@पवन कुमार

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel