Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया जा रहा आयोजन

Follow

Published on: 16-12-2024

-पहले दिन 12 आवासीय विद्यालय में की गई छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच

जमशेदपुर (झारखंड)। जिले के आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य जांच को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

स्वास्थय जांच शिविर के माध्यम से अध्ययनरत विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन जांच, सिकल सेल जांच, एन.सी.डी जांच की गई । पहले दिन कुल 12 विद्यालयों में शिविर लगाया गया। सिविल सर्जन द्वारा संबंधित प्रखंड के चिकित्सीय दल व पारा मेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति इस हेतु की गई थी।

पहले दिन के.जी.बी.वी, सुरदा मुसाबनी, के.जी.बी.वी सुंदरनगर, के.जी.बी.वी पोटका, राजकीय अनुसूचित जनजाति उच्च विद्यालय सबरनगर, ग्वालकाटा, के.जी.बी.वी चाकुलिया, आदिवासी जनजातिय आवासीय विद्यालय, मुटूरखाम, के.जी.बी.वी ईचरासोल, के.जी.बी.वी बांगुरदा, के.जी.बी.वी धालभूमगढ़, के.जी.बी.वी हारदा, डुमरिया, के.जी.बी.वी गालूडीह, आदिवासी जनजातिय आवासीय विद्यालय, पावडा में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 2124 छात्र-छात्राओं की जांच की गई जिनमें 1158 का हीमोग्लोबिन जांच, 418 का सिकल सेल जांच, 749 मलेरिया जांच, 128 टीबी जांच, 15 बच्चों का आभा कार्ड एवं 20 बच्चों का आयुष्मान कार्ड हेतु आवेदन लिया गया।

दिनांक 17.12.2024 को कल्याण विद्यालय धुसरा, के.जी.बी.वी गुड़ाबान्दा, नेताजी सुभाष चन्द्र आवासीय विद्यालय लखाईडीह, के.जी.बी.वी गालूडीह तथा 18.12.2024 को आदिवासी जनजाति आवासीय विद्यालय धालभूमगढ़, आदिवासी जनजाति आवासीय विद्यालय, पावड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है।

जिल दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने शिविर के आयोजन को लेकर कहा कि आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर मॉनिटरिंग हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के साथ-साथ उनके स्वास्थ पर भी नजर रखी जाए ताकि वे स्वस्थ तन एवं मन से पढ़ाई कर सकें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel