Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

स्वास्थ्य मंत्री, प्रधान सचिव एवं जिला उपायुक्त सहित पुलिस प्रशासन ने किया एमजीएम अस्पताल ओपीडी निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Follow

Published on: 02-10-2024

 

ओपीडी सेवा का शुभारंभ एवं उदघाटन 05 अक्टूबर को को प्रस्तावित

माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण तथा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने एमजीएम कॉलेज का किया निरीक्षण, प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग, अभियान निदेशक एनएचएम, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी रहे मौजूद

जमशेदपुर (झारखंड)। माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड श्री हेमंत सोरेन द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में 500 शय्या अस्पताल के ओपीडी सेवा का शुभारंभ एवं उदघाटन 05.10.2024 को प्रस्तावित है।

इसी क्रम में श्री बन्ना गुप्ता, माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण तथा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा एमजीएम कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। मौके पर प्रधान सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड श्री अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक एनएचएम श्री अबू इमरान, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री द्वारा उच्च स्चरीय बैठक कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा भवन निगम के अभियंता प्रमुख, कार्यदायी एजेंसी एल & टी के प्रतिनिधियों से कॉलेज निर्माण संबंधी अधतन स्थिति की जानकारी ली गई ।

प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में माननीय मंत्री ने कहा कि 751 बेड का एमजीएम अस्पताल वर्तमान में बन चुका है, 131 बेड आईसीयू, 620 बेड जेनरल होंगे । इसी के साथ-साथ 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट भी अलग से बनाया जा रहा है जिससे अस्पताल की कुल कैपेसिटी 851 बेड की हो जाएगी।

उन्होने कहा कि अस्पताल के निर्माण से कोल्हान के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। अस्पताल के सुव्यवस्थित एवं बेहतर संचालन को लेकर समीक्षा किया गया तथा शेष जो संसाधन जरूरी है उसपर चर्चा की गई । उन्होने कहा कि जल्द ही यह अस्पताल कोल्हान वासियों की सेवा में समर्पित होगा।

मौके पर सिटी एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम डॉ साहिर पाल, सिविल सर्जन पश्चिमी सिंहभूम डॉ जुझार माझी, एनडीसी श्री डेविड बलिहार, जिला योजना पदाधिकारी श्री अरूण द्विवेदी समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel