Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, निर्माण की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश : जिला उपायुक्त

Follow

Published on: 12-04-2025

  • सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने, महत्वपूर्ण दस्तावेज, पंजी, संचिका आदि की जांच कर बेहतर रखरखाव एवं उचित संधारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में आज अंचल कार्यालय, जमशेदपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस, कैशबुक समेत अलग-अलग विभागों को भूमि हस्तांतरण, सरकारी भूमि का अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, नामांतरण, टाटा लीज अतिक्रमण अभिलेख एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की साथ ही सभी दस्तावेजों को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया।

अंचल के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में म्यूटेशन के लंबित मामलों की जानकारी ली साथ ही शीघ्र मामलों का निष्पादन करने को। साथ ही यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया कि आम लोगों को बेवजह कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े।

सरकारी जमीन के अतिक्रमण पर सरकारी कर्मियों की जवाबदेही तय होगी

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों/कर्मियों को सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री, अवैध कब्जा एवं अवैध निर्माण पर पैनी नजर रखने को कहा । राज्य या केन्द्र सरकार की जमीन की खरीद-बिक्री पर त्वरित एक्शन लेने के निर्देश दिये।

उन्होने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में सरकारी जमीन पर कब्जा या अवैध निर्माण होता हो तो संबंधित पोषक क्षेत्र के सरकारी कर्मी की जबावदेही तय करते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा की स्थिति में स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी को नोटिस करें, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सर्वे करें तथा जेपीएलई चलायें ।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा पदाधिकारियों/कर्मियों के बायोमीट्रिक उपस्थिति की भी जांच की। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के बिना सभी अनुपस्थित माने जाएंगे, समय पर कार्यालय आएं और अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें।

उन्होने अंचल कार्यालय में निष्पादित किये जाने वाले सभी कार्यों की जांच की। उन्होंने अंचल अधिकारी को कार्यालय के आधारभूत संरचना को और सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया तथा अंचल के सभी कर्मियों को दक्षता-पूर्वक और पूरी पारदर्शिता के साथ जन कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

इस दौरान अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, अंचल अधिकारी जमशेदपुर सदर श्री मनोज कुमार उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel