Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

31 दिसंबर तक 6 और धान अधिप्राप्ति केन्द्र खोले जाने का निर्देश

Follow

Published on: 26-12-2024

 

-जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षात्मक बैठक, बीएसओ पोटका एवं गुड़ांबादा को किया गया शो-कॉज

-शत प्रतिशत राशन उठाव सुनिश्चित कराने एवं छ: माह से राशन का उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों का सत्यापन उपरांत कार्ड रद्द करने का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक में खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, चना दाल/नमक/चीनी वितरण, डाकिया योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा में पाया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) में खाद्यान्न का वितरण राज्य के औसत से कम हुआ है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारियों ने बताया कि कई कार्डधारी राशनकार्ड बनाने के बावजूद राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं जिससे वितरण प्रतिशत में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है।

साथ ही साथ नया राशनकार्ड हेतु रिक्ति भी उत्पन्न नहीं हो पा रहा है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत छः माह से उठाव नहीं कर रहे राशनकार्डधारियों का सत्यापन के पश्चात् कार्ड रद्द करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ताकि जरूरतमन्द लोगों को राशनकार्ड निर्गत किया जा सके।

लाभुकों के बीच नमक का वितरण भी संतोषजनक नहीं पाया गया। निर्धारित समय सीमा के अन्दर शत प्रतिशत कार्डधारियों को नमक का वितरण कराने का निदेश दिया गया। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता को अविलम्ब चीनी के निर्धारित मूल्य का Bank Draft जमा कराते हुए ससमय इसका उठाव एवं वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी पी०वी०टी०जी० कार्डधारियों को डाकिया योजना के अन्तर्गत प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में अनिवार्य रूप से खाद्यान्न का पैकेट उनके घर पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।

धान अधिप्राप्ति में प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिए पूरे जिले में 46 धान अधिप्रप्ति केन्द्र खोला गया है, जिसमें से अबतक 40 क्रय केन्द्र कार्यरत हैं। शेष 06 के संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि केन्द्रों का जांच करते हुए दिनांक 31.12.2024 तक शुरू कराना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी एमओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel