Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पदाधिकारियों को प्रखंड भ्रमण : लाभुकों को पूरी पारदर्शिता से ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराने का दिया गया निर्देश

Follow

Published on: 01-03-2025

  • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों ने पांच-पांच जन वितरण प्रणाली दुकान का किया औचक निरीक्षण

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पर्यवेक्षण तथा अनुश्रवण हेतु प्रखंडों के लिए नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक शनिवार को सभी नोडल द्वारा पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया जाता है।

इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निदेशानुसार सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों ने आज पांच-पांच जन वितरण प्रणाली दुकान दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, राशन कार्डधारियों द्वारा खाद्यान्न का उठाव, स्टॉक में खाद्यान्न की स्थिति, आधार सीडिंग आदि की जांच की गई तथा इसके अलावा पीडीएस दुकान के माध्यम से वितरित की जाने वाली अन्य सामग्री के वितरण की अद्यतन स्थिति की जांच की गई।

इस दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने घाटशिला, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद ने पटमदा, एसओआर श्री राहुल आनन्द ने धालभूमगढ़, एलआरडीसी घाटशिला श्री नीत निखिल सुरीन ने बहरागोड़ा, एलआरडीसी धालभूम श्री गौतन कुमार ने पोटका, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती रिंकू कुनारी ने जे.एन.ए.सी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी ने डुमरिया, डीटीओ श्री धनंजय ने जुगसलाई नगर परिषद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग ने गुड़ाबांदा समेत अन्य नोडल पदाधिकारियों ने पीडीएस दुकानों की जांच किया।

पदाधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया कि लाभुकों को ससमय खाद्यान्न उपलब्ध हो, साथ ही सभी लाभुकों को बिना किसी कटौती के खाद्यान्न मिले। क्षेत्र भ्रमण के पश्चात सभी नोडल पदाधिकारियों को जांच प्रतिवेदन संध्या 6 बजे तक उपायुक्त कार्यालय में समर्पित करने का निदेश दिया गया है।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सभी नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कमियों की समीक्षा की जाएगी एवं अनुशंसा के अनुरूप लापरवाह पीडीएस संचालकों के विरूद्ध आवश्यक अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel