मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

JAMSHEDPUR : 23 जुलाई तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करें मतदाता, उपायुक्त ने विशेष सहायता शिविरों का किया निरीक्षण

20 Jul 2026, 03:21 PM • मानवाधिकार मीडिया

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने शहरी क्षेत्र के मानपीटा, घोड़ाबांधा एवं बर्मामाइंस स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष सहायता शिविरों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए इन्यूमरेशन फॉर्म संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिनका इन्यूमरेशन फॉर्म अभी तक जमा नहीं हुआ है, वे 23 जुलाई तक अपने संबंधित बीएलओ को हस्ताक्षरित फॉर्म अवश्य उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि समय पर फॉर्म जमा होने से डिजिटाइजेशन एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया सुचारू और समयबद्ध तरीके से पूरी हो सकेगी, जिससे सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज हो सके।