प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर ने 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

जमशेदपुर, झारखंड। जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर शाखा की ओर से गुरुवार को जलाराम कुट्टी, कॉन्ट्रैक्टर्स एरिया, बिष्टुपुर में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच सुबह के नाश्ते का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम के तहत करीब 200 लाभार्थियों को नाश्ता उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर ग्रुप के सक्रिय सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर पंचमियां (वर्तमान में मुंबई निवासी) की ओर से नाश्ता वितरण का प्रायोजन किया गया। संस्था ने उनके सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जलाराम कुट्टी के निदेशक भाई विनोद जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, जायंट्स ग्रुप के फेडरेशन-8 की अध्यक्ष श्रीमती उमा गांधी, स्पेशल कमेटी सदस्य डॉ. हरे श्याम, डॉ. एम.पी. दुबे, पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता श्री सतीश कुमार सिंह, श्री प्रहलाद राव, श्री सुप्रियो मजूमदार, श्री बी.एन.पी. गुप्ता सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग की सेवा के लिए निरंतर इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रही है। भविष्य में भी सेवा कार्यों का यह सिलसिला जारी रहेगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram