प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास, ग्रामीण महिलाओं संग की धान रोपनी; बचपन की यादें हुईं ताज़ा

जमशेदपुर, झारखंड। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर खेत में उतरकर ग्रामीण महिलाओं के साथ धान की रोपनी की। इस दौरान उन्होंने किसानों और महिलाओं के साथ मिलकर पारंपरिक कृषि कार्य में हिस्सा लिया तथा ग्रामीण जीवन से जुड़ाव का संदेश दिया।

धान रोपनी के दौरान विधायक ने कहा कि खेतों में काम करते हुए उन्हें अपने बचपन की यादें ताज़ा हो गईं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी होने के कारण खेती-किसानी और खेतों से उनका गहरा लगाव रहा है। ग्रामीण महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने खेती से जुड़ी समस्याओं और जरूरतों की भी जानकारी ली।

ग्रामीण महिलाओं ने विधायक के इस सहज और आत्मीय व्यवहार की सराहना की। खेत में उतरकर धान रोपनी करने का उनका यह अंदाज़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। विधायक ने किसानों की मेहनत को नमन करते हुए कहा कि अन्नदाता देश की रीढ़ हैं और उनके सम्मान तथा विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram