Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमशेदपुर : हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर न्यायालय परिसर में बंटे लड्डू

Follow

Published on: 29-11-2024

 

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के चौथी बार झारखंड का मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जमशेदपुर न्यायालय में लड्डू वितरित किए गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता कुणाल सारंगी पहुंचे और अधिवक्ताओं के साथ लड्डू वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं इसके लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति पिछले कई सालों से गलत धारणा बनाई जा रही थी और जनता के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा था।

हेमंत सोरेन सरकार ने चौमुखी विकास नीतियों के बल पर समाज के हर तबके विशेष कर गरीब शोषित पिछड़े और महिला वर्ग के लिए जो कार्य किया है पूरे देश में उसकी सराहना हो रही है। काम के बल पर ही झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रहा है और विपक्षी दलों को मुंह की खानी पड़ी है।

समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार अपने नीतियां, कार्य प्रणाली एवं सिद्धांत पर चलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता का ज्यादा भरोसा जीता है और लोगों के आशीर्वाद से उन्होंने अबुवा सरकार बनाई है। अधिवक्ताओं के हित में उन्होंने कई फैसले लिए हैं। वकील समुदाय के अपेक्षा के अनुरूप सरकार ने कार्य करने का भरोसा भी दे रखा है।

इस कार्यक्रम में पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी अधिवक्ता सुशील जायसवाल, मो कासिम, मो सलीम, रामजी पांडेय, टीएन ओझा, जीसी राजू ,दिनेश पांडे, सुनील महतो, सुधि प्रिया, बबिता जैन, अभय कुमार सिंह, जाहिद इकबाल, राहुल कुमार, राहुल राय, कुलविंदर सिंह, एसएस चौधरी, रंजना श्रीवास्तव, विनीता मिश्रा, चंदन भट्टाचार्य, डालू मण्डल आदि अधिवक्ता शामिल हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel