प्रमुख समाचार
खबर #1 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #2 अमृतसर से कटिहार जा रही ट्रेन में राजपुरा के पास लगी आग, दो बोगियां जली; बचाव कार्य शुरू ✦
खबर #3 'दिवाली गिफ्ट कल्चर से बढ़ता है वाहन से होने वाला प्रदूषण...', AQI पर SC की बड़ी टिप्पणी ✦
खबर #4 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #5 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
खबर #6 कांग्रेस ज्यादा सांसद कैसे जिता सकती है? किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दी ये 7 सलाह ✦
खबर #7 पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच दशकों पुराना बिजली विवाद सुलझा ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 दिल्ली में करोल बाग की गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं ✦
खबर #10 'जनभावना के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती', मिनी कूपर दुर्घटना मामले पर केरल अदालत की टिप्पणी ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत

JAMSHEDPUR : मेयर सुधा गुप्ता ने नगर निगम के सफाई मित्रों संग किया विश्वकर्मा पूजा, भोग का किया वितरण

JAMSHEDPUR : मेयर सुधा गुप्ता ने नगर निगम के सफाई मित्रों संग किया विश्वकर्मा पूजा, भोग का किया वितरण

सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को लेकर नगर निगम प्रतिबद्ध : सुधा गुप्ता

जमशेदपुर, झारखंड। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता ने नगर निगम के सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के साथ विधिवत भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से मानगो नगर निगम के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत मेयर ने सफाई मित्रों के बीच भोग एवं प्रसाद का वितरण किया और उनके साथ बैठकर आत्मीय संवाद भी किया।

विज्ञापन | Advertisement

इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रम, सृजन, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं। हमारा शहर जिन लोगों की मेहनत और परिश्रम से प्रतिदिन स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहता है, उन सफाई मित्रों के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाना मेरे लिए विशेष सम्मान और खुशी का विषय है।

उन्होंने कहा कि सफाई मित्र नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी और वास्तविक कर्मयोद्धा हैं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वे सुबह से लेकर देर तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ-साथ कचरा संग्रहण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

मेयर ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर मानगो के निर्माण में सफाई मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नियमित सफाई, नालियों की सफाई, विशेष सफाई अभियान और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर की सफाई करना ही नहीं, बल्कि सफाई मित्रों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना भी है। सफाई कर्मियों की आवश्यकताओं और उनके कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर देखने की आवश्यकता है।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के बाद सभी उपस्थित सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा।

मेयर ने अंत में सभी सफाई मित्रों, नगर निगम कर्मियों एवं उनके परिवारों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके श्रम और समर्पण को सम्मान देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें