प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 05 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) के तहत जिले की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित किए जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, विवरण संशोधन तथा स्थानांतरण से संबंधित दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इस अवधि में पात्र नागरिक निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन कर अपने मतदाता विवरण को अद्यतन करा सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए 08-09 अगस्त तथा 22-23 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) एवं संबंधित निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची से संबंधित आवेदन स्वीकार करेंगे।

उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो या नाम दर्ज नहीं हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है तथा प्रत्येक नागरिक की भागीदारी लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाती है।

उन्होंने कहा कि “आपका एक कदम लोकतंत्र को और सशक्त बनाएगा”, इसलिए सभी पात्र मतदाता समय रहते अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन अवश्य करें।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram