प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : साकची आमबागान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता, समाजबंधुओं से की आत्मीय मुलाकात

जमशेदपुर, झारखंड। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी एवं मानगो मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता जी ने साकची स्थित आमबागान में आयोजित भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े समाजबंधुओं से आत्मीय मुलाकात कर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता जी ने छत्तीसगढ़िया यादव समाज एवं वीर मंच, सोनारी द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में भी शिरकत की। समारोह में समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने समाजबंधुओं से मिलकर जन्माष्टमी की बधाई दी और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके संदेश आज भी समाज को एकता, सद्भाव और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

समारोह में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता जी ने प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव का वास हो।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram