Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम: जमशेदपुर ने दिखाया दम, लगभग 1000 लोग हुए शामिल, अब मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बारी

Follow

Published on: 05-11-2024

 

-पीएम मॉल परिसर में चला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, स्वीप कोषांग के नोडल व प्रभारी पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल

जमशेदपुर (झारखंड)। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को वृहद स्तर पर ले जाते हुए आज पीएम मॉल में युवाओं के बीच 13 नवंबर को मतदान का संदेश दिया गया । लगभग 1000 लोग इस विशेष पल के गवाह बने जहां युवाओं ने ‘वोट करेगा पूर्वी सिंहभूम, 13 नवंबर 2024’ के थीम पर बने गानों पर अपनी प्रस्तुति दी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा उपस्थित जनसमूह को मतदाता शपथ दिलाया गया तथा अपील की गई कि 13 नवंबर को कोई भी मतदाता मतदान करना नहीं भूलें।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह चरम पर था जहां उन्होने विधानसभा चुनाव में मतदान कर अपनी भागीदारी निभाने की प्रतिज्ञा ली, वहीं इलेक्शन सॉन्ग पर भी जमकर थिरके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 13 नवंबर को परिवार के साथ वोट देने बूथ पर जायें।

उन्होने जिलेवासियों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर वृहद सहभागिता की अपील की। युवाओं से कहा कि अपने साथ अपने घर के बडे-बुजुर्ग को वाहन पर बिठाकर बूथ तक वॉलंटियर करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel