प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #7 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #8 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #9 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #10 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #11 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

जमशेदपुर, झारखंड। मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आज क्षेत्र के सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का दौरा कर स्थानीय निवासियों की समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में सोसाइटी के लोगों ने मेयर के समक्ष जल जमाव, बिजली के पोल, साफ-सफाई तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने पाया कि बरसात के दिनों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल स्थल का तकनीकी निरीक्षण कर स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

सोसाइटी के निवासियों ने बिजली के पोल की स्थिति एवं उससे जुड़े सुरक्षा संबंधी मुद्दों को भी मेयर के समक्ष रखा। इस पर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके।

सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए मेयर ने नगर निगम के स्वच्छता शाखा के अधिकारियों को नियमित सफाई, कचरा उठाव, नालियों की सफाई तथा जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि “मानगो नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या हमारी प्राथमिकता है। नगर निगम केवल कार्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेगा और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगा। जल जमाव, सफाई, सड़क, पेयजल एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें तथा प्रगति से मुझे नियमित रूप से अवगत कराएं।”

स्थानीय निवासियों ने मेयर के क्षेत्र भ्रमण एवं समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाने पर आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नगर निगम के प्रयासों से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित अधिकारी, अभियंता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram