जमशेदपुर, झारखंड। मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने साकची स्थित श्री शीतला माता मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जो समाज को एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है।
मेयर ने सभी श्रद्धालुओं से धर्म, भक्ति और संस्कार के इस पावन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यज्ञ और श्रीराम कथा का पुण्य लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं तथा हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।