प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : सोनारी में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, गुड़िया देवी बनीं मिसेज क्वीन और भावना कुमारी ने जीता मिस क्वीन का खिताब

जमशेदपुर, झारखंड। अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा महिला कमेटी, जमशेदपुर की ओर से सामुदायिक भवन, सिनेमा मैदान, गुदड़ी बाजार, सोनारी में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर उल्लास और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्रीमती आभा महतो रहीं। बच्चों एवं महिलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित मिसेज क्वीन एवं मिस क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में मिसेज क्वीन का खिताब गुड़िया देवी ने अपने नाम किया। प्रेमा देवी प्रथम रनर-अप और गुड्डी देवी द्वितीय रनर-अप रहीं। वहीं मिस क्वीन का खिताब भावना कुमारी ने जीता। राजश्री लोधी प्रथम रनर-अप तथा दिव्या कुमारी द्वितीय रनर-अप रहीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती रविंदर कौर एवं श्रीमती रीमा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष श्रीमती मेघा देवी, श्रीमती सीमा राज सिंह, श्रीमती जमुना देवी, श्रीमती गुड़िया देवी, श्रीमती मंदा देवी, श्रीमती सोनीराम वर्मा एवं श्रीमती सीमा जंघेल का विशेष योगदान रहा।

पुरुष वर्ग से महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह लोधी, संरक्षक श्री किशन लाल वर्मा, अध्यक्ष श्री ज्वाला सिंह लोधी, उपाध्यक्ष श्री हृदयानंद वर्मा, महासचिव श्री कमल प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश वर्मा, श्री अवध राम, संगठन सचिव श्री परमेश्वर जंघेल, सचिव श्री जे. शिव कुमार, श्री भागीरथी लोधी एवं श्री भुनेश्वर वर्मा ने भी आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा राज सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती जमुना सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सावन महोत्सव यादगार और भव्य बन सका।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram