Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

झारखंड : 28 नवंबर को CM पद की शपथ लेंगे हेमन्त सोरेन, उपायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

Follow

Published on: 26-11-2024

 

रांची (झारखंड)। उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा मोरहाबादी स्थित गोपनीय कार्यालय में दिनांक-28.11.2024 को माननीय मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों हेतु बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी बैठक में शामिल रहें।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडेय उपस्थित थे।

शपथ अनुष्ठान कार्यकम को लेकर विस्तृत चर्चा

दिनांक 28 नवंबर 2024 को मोरहाबादी मैदान, रांची में झारखण्ड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद शपथ अनुष्ठान कार्यकम आयोजित है। उपरोक्त अवसर पर कार्यक्रम स्थलों पर पूरे झारखण्ड के दूरदराज क्षेत्रों से काफी भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।

कार्यक्रम में माननीय अतिथिगण/विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने की संभावना है। जिसको लेकर उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। जिसको लेकर सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कराने को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर क्रमवार समीक्षा

उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा 28 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया की इस कार्यक्रम में सम्बंधित सभी व्यवस्था तय समय में पूरा करा ले जिसमें लोगों के आने- जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था, उनके खान-पान की व्यवस्था, समारोह के दौरान दूसरे राज्यों से आने वालें मेहमान के आवासन की व्यवस्था एवं उनके पारंपरिक तरीके से स्वागत, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, वीवीआईपी गाड़ियों का मूवमेंट, कार्यक्रम के मिनट टू मिनट, रुटलाइनिंग, कंट्रोल रूम, पेय जल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, अग्निश्मन व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था।

मोरहाबादी मैदान में समारोह की तैयारियों का लिया गया जायजा 

उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा दिनांक 28 नवंबर को होने वालें माननीय मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह स्थल मोरहाबादी में हो तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सभी तैयारी तय समय में पूरा कर ले।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, श्री राजकुमार मेहता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, श्री सुमित अग्रवाल, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार एवं सम्बंधित सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel