लखनऊ में जमीन विवाद पर तड़ातड़ फायरिंग, नईम को लगीं 3 गोलियां; ICU इंचार्ज आरोपी फरार, 5 टीमें गठित
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के कटरा बक्कास गांव में सोमवार दोपहर जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग हो गई, जिसमें नईम नामक व्यक्ति को 2-3 गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी शताब्दी अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज के पद पर कार्यरत है और फरार है; उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।