WhatsApp Web चलाते हैं? आपकी पूरी चैट हो सकती है लीक, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली साइबर अपराध विरोधी इकाई ने व्हाट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। हैकर्स व्हाट्सएप वेब के चालू सत्र का फायदा उठाकर खाता हाईजैक कर सकते हैं। इससे निजी चैट लीक होने और पहचान के दुरुपयोग से धोखाधड़ी का खतरा है, इसलिए उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।