मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

'बिना कानून जाने बाहुबली की तरह व्यवहार न करें', सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक जज को लगाई फटकार

23 Nov 2026, 12:27 PM • मानवाधिकार मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक सत्र न्यायाधीश को पुलिस अधिकारी को उसी दिन दोषी ठहराने पर कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि बिना कानून जाने बाहुबली की तरह व्यवहार न करें। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने न्यायिक अधिकारी की कानून की बुनियादी समझ और कोर्टरूम के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए।